Followers

Wednesday, March 29, 2023

लाल रंग, ✍️ हेमंत कुमार

लाल रंग ❤️‍🔥

ये लाल रंग भी कमाल है.....

ये सुकून है, खामोशी है।
ये जंग है, खून का रंग है।
ये क्रान्ति है, घोर तपस्या है।

ये लाल रंग भी कमाल है.....

ये इश्क है, रंग-ए-जमाल है।
ये गहरा आकर्षण है, खतरा है।
ये इबादत है, माथे का सिन्दूर है।

ये लाल रंग भी कमाल है.....

ये गुलाब है, चेहरे का रुआब है।
ये जलता सूरज है, तपता लोहा है।
ये माथे की बिंदी है, मन्नत का धागा है।

ये लाल रंग भी कमाल है.....

ये खौलता हुआ लावा है, असावधानी जानलेवा है।
ये सड़क पर खतरे का संकेत है, दिल की गहरी प्रीत है।
ये क्षितिज का कैनवास है, धरती और आकाश की प्यास है।

ये लाल रंग भी कमाल है.....
❣️❣️

✍️ हेमंत कुमार

1 comment:

बेचैन दिल की तमन्ना, ✍️ हेमन्त कुमार

बेचैन दिल की तमन्ना 🙇‍♂️🙇‍♂️ बेचैन दिल की तमन्ना है कि इस दिल को करार आ जाए। अब वो वक्त बीत चुका है, बस ये दिल इतना समझ जाए।। ...