Followers

Tuesday, December 17, 2024

मन का मौसम, ✍️ हेमंत कुमार

मन का मौसम 🌻🌺

अहा! फिर से मन का मौसम आ गया है.....
खिली-खिली धूप भी मन को भाने लगी है।
उदासी जो छाई थी महीनों से जाने लगी है।।
ठंडी हवा चेहरे की ‘मुस्कान’ बढ़ाने लगी है।
वही पुरानी नीली स्वेटर मुझे सुहाने लगी है।।

अहा! फिर से मन का मौसम आ गया है.....
याद है तुम्हें वो पिछले सालों की सर्दियां अपनी।
याद है तुम्हें वो ढेर सारी ‘शायराना’ बातें अपनी।।
याद है तुम्हें वो “अलाव” सी तपती सांसें अपनी।
याद है ना तुम्हें वो अधूरी सी ‘मुलाकातें’ अपनी।।

अहा! फिर से मन का मौसम आ गया है.....
ये लो फिर से दिल्ली में इक बार “जश्न ए रेख़्ता” आ गया है।
ये लो फिर से तुम पर ‘मर-मिटने’ का “मौसम” आ गया है।।
ये लो फिर से हमें तुम पर जान लुटाने का सलीका आ गया है।
ये लो फिर से इश्क की अदालत में इक मुकदमा आ गया है।।

अहा! फिर से मन का मौसम आ गया है.....
अबके मैं कर लूंगा ओस की बूंदों को अपनी मुट्ठी में बंद।
अबके मैं कर लूंगा कोहरे की चादर को अपनी सांसों में बंद।।
अबके मैं कर लूंगा सूर्य के ताप को अपनी आंखों में बंद।
अबके मैं कर लूंगा अपनी धडकनों को अपने ही सीने में बंद।।

अहा! फिर से मन का मौसम आ गया है.....
चलो फिर से एक बार अपने मन की कर लेता हूं।
चलो फिर से एक बार इन सर्दियों को जी लेता हूं।।
चलो फिर से एक बार तुम्हें रोज़ याद कर लेता हूं।
चलो फिर से एक बार मन का मौसम जी लेता हूं।।
🫠🫠

✍️ हेमंत कुमार

Wednesday, December 4, 2024

कहानी अनकही, ✍️ हेमंत कुमार

कहानी अनकही- 2 🌺🌻

उसकी कहानी में इक “गज़ब” का किरदार हूं मैं।
उसकी कहानी में इक ‘असल’ का दिलदार हूं मैं।।

आए बहुत से “आनी-फ़ानी” उसकी जिन्दगी में।
उसकी हर सुनी अनसुनी कहानी में नमूदार हूं मैं।।

कच्चा पक्का सा इश्क रहा है कच्ची पक्की उम्रों में।
उसकी सारी आधी-अधूरी चाहतों का हकदार हूं मैं।।

अजीब सी कशिश और नादानी है मेरी चाहतों में।
उसकी हर मौसम की बेवफ़ाईयों में वफादार हूं मैं।।

लबों पर आके कुछ ठहर सा जाता है मेरी सांसों में।
उसकी तमाम अनकही कहानियों का राजदार हूं मैं।।

वक्त की रवानी में, जवानी में, इस ढलती जिंदगानी में।
उसकी हर कहानी में इक किस्सा बेहद ‘यादगार’ हूं मैं।।
❤️

✍️ हेमंत कुमार 

फ़ानी- नष्ट होने वाला.....
नमूदार- नितांत साफ़, जो स्पष्ट दिखाई देता हो.....

बेचैन दिल की तमन्ना, ✍️ हेमन्त कुमार

बेचैन दिल की तमन्ना 🙇‍♂️🙇‍♂️ बेचैन दिल की तमन्ना है कि इस दिल को करार आ जाए। अब वो वक्त बीत चुका है, बस ये दिल इतना समझ जाए।। ...